नागरिकता कानून का विरोध: अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, 20 लोग हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

अहमदाबाद। नागरिकता (संशोधन) कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ अहमदाबाद के सरदार बाग इलाके में जुटे कुछ लोगों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को लाठीचार्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इकट्ठा करीब 200 प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया गया क्योंकि एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने बताया कि 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: CAA प्रदर्शन: महबूबा मुफ्ती का आरोप, भाजपा ने देश की हालत कश्मीर जैसी कर दी

ऑल इंडिया डीएसओ के सदस्य भविक राजा ने कहा, ‘‘हालांकि हमने आधिकारिक तौर पर इस प्रदर्शन की अनुमति ली थी लेकिन अंतिम समय में इसे रद्द कर दिया गया। हालांकि हमने घोषणा की थी कि हम आज अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। सीएए और एनआरसी के खिलाफ सरदार बाग में 200 से 300 लोग जुटे थे।’’ कुछ संगठनों ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद बंद का आह्वान किया था। इसके मद्देनजर सिटी पुलिस ने बुधवार को कहा था कि 19 दिसंबर को रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गयी। 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास