काले झंडों-अंडों के साथ मेरे खिलाफ विरोध था ‘राज्य प्रयोजित’: सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

चिकमगलुरु। कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने कर्नाटक में कोडागु दौरे के दौरान उनकी कार पर अंडे फेंके जाने और काले झंडे दिखाये जाने की घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को इस तरह के विरोध को ‘राज्य प्रायोजित’ करार दिया। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर अंडे फेंकने वाले लोग एक ‘ऐसे संगठन से थे जिससे महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे का संबंध’ था।

इसे भी पढ़ें: 3 साल 9 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे गौतम गंभीर, इस बड़े टूर्नामेंट में खेलेंगे

उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं थी और ‘गलत मंशा’ वाले अधिकारियों की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के साथ मिलीभगत थी, जिससे इस घटना को होने दिया गया। उन्होंने कहा कि कल का राज्य प्रायोजित विरोध था। उन्होंने पूछा कि क्या वे लोग काले झंडे लेकर (विरोध) नहीं कर सकते? क्या उनके कार्यकर्ता मुख्यमंत्रियों के लिए ऐसा नहीं कर सकते? सिद्धरमैया ने कहा कि यह कायरतापूर्ण कार्य तब किया गया, जब वह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने और किसानों की बात सुनने गये थे।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत