समाजवादी पार्टी द्वारा महंगाई के विरोध में वाराणसी में किया गया विरोध प्रदर्शन

By आरती पांडेय | Jul 23, 2021

वाराणसी में आज सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाते हुए आज  विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से हुई बातचीत में कार्यकर्ताओं ने कहा की भाजपा सरकार ने हवाई चप्पल पहनने वालों को सपने हवाई जहाज के दिखाएं और  भाजपा सरकार द्वारा अपने ही महंगाई को कम करने के वादे को आज भूल गई है। पेट्रोल- डीजल और बाकी चीजों के बढ़े हुए दामों को गिनाते हुए कहा कि सरकार अपने ही वादों से मुकर गयी है। 

इसे भी पढ़ें: ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में सुभासपा पार्टी द्वारा महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

महंगाई पर प्रधानमंत्री का अंकुश नहीं लग पा रहा है योगी मोदी सरकार विफल होती जा रही है। महंगाई के खिलाफ आज हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू सिंह द्वार से लेकर प्रधानमंत्री संसदीयक्षेत्र जनसम्पर्क कार्यालय पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहे थे तभी जिला प्रशासन के इशारे पर लंका थाना ने बलपूर्वक हम लोगों को मालवीय चौराहे पर रोक कर ज्ञापन लिए और प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने का वादा किया।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये