अग्निपथ योजना : हरियाणा में दूसरे दिन भी विरोध जारी, जींद-बठिंडा रेलवे मार्ग अवरुद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

चंडीगढ़/फरीदाबाद। केंद्र सरकार की नयी अग्निपथ योजना के खिलाफ हरियाणा में शुक्रवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि सेना में भर्ती के आकांक्षी युवाओं ने सड़कों पर पहिए जलाए और कुछ युवा नरवाना में रेल पटरियों पर बैठ गए और जींद-बठिंडा रेल मार्ग को अवरुद्ध किया। रोहतक में प्रदर्शनकारी युवाओं ने पहिए जलाए, जबकि बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों पर पथराव करने के आरोप में 40 से अधिक युवाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से कॉलेज के छात्र शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन के कारण कई ट्रेन निरस्त, कुछ को रोका गया

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 80 नामज़द युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि अन्य 950 की पहचान अभी नहीं की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सभी आरोपियों का सत्यापन और पहचान की जा रही है। उन्होंने इस बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। पलवल में हिंसक विरोध के बाद, हरियाणा सरकार ने एहतियात के तौर पर फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल