Protest in China: Jinping के खिलाफ सड़कों पर उतरा वुहान, भारी बारिश में रेनकोट और छाते के साथ हजारों की संख्या में लोग आए नजर

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2023

चीन में जिनपिंग सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। चीन के वुहान में हजारों लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। ये लोग सरकार की मेडिकल इंशोरेंस पॉलिसी से नाराज हैं। पिछले साल के आखिर में देश भर में कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध के बाद से सार्वजनिक असंतोष के नए मामले में  हजारों लोगों ने अपने चिकित्सा लाभों में कटौती के विरोध में मध्य चीन में भारी बारिश के बीच प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: लैटिन अमेरिका में बन रहा फिशिंग वॉर का नया सीन, मछलियों की भूख में समुद्र में अपनी बाहें फैला रहा चीन

प्रदर्शन का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यांग्त्ज़ी नदी के किनारे बसे वुहान शहर में सरकार के खिलाफ रेनकोट और छाता लिए बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों की भीड़ नजर आ रही है, जबकि पुलिस अधिकारी उन्हें फाटकों के पास जाने से रोकने की कोशिश में लगे दिख रहे हैं। रेडियो फ्री एशिया के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो में कैमरे के पीछे से पुलिस अधिकारियों पर चिल्लाते लोगों कहते दिख रहे हैं कि हम जैसे आम लोगों को क्यों बरगलाया गया? यह अपमानजनक है।  

इसे भी पढ़ें: Australian रक्षा विभाग से चीन निर्मित कैमरे हटाएगा

अन्य फुटेज में बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों को एक पुलिस वाहन के आसपास इंटरनेशनेल गाते और नारे लगाते हुए दिखाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कुछ लोगों को पुलिस अपने साथ ले गई। वुहान शहर के एक सरकारी अधिकारी ने कहा, "हमें कोई सूचना नहीं मिली," जबकि वुहान पुलिस को किए गए कॉल का कोई जवाब नहीं आया। स्थानीय निवासियों ने रेडियो फ्री एशिया को बताया कि अधिकांश प्रदर्शनकारी वुहान आयरन एंड स्टील प्लांट में सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!