मोदी के बैनर फाड़ने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिये जाने पर चूड़ाचांदपुर में प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2025

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के सिलसिले में लगाए गए बैनर और ‘कटआउट’ को फाड़ने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिये जाने के विरोध में भीड़ की सुरक्षा बलों के साथ रविवार को झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भीड़ ने उन्हें तत्काल रिहा किए जाने की मांग करते हुए चूड़ाचांदपुर पुलिस थाने के पास प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। पुलिस द्वारा दोनों युवकों को रिहा करने के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने पहले दावा किया था कि दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों व्यक्तियों को प्रदर्शनकारियों के दावे के विपरीत अचानक हिरासत में नहीं लिया गया, बल्कि उन्हें तोड़फोड़ के स्थल से पूछताछ के लिए ले जाया गया था।’’

मणिपुर में मई 2023 में कुकी और मेइती समुदाय के लोगों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद मोदी ने शनिवार को पहली बार राज्य का दौरा किया। उन्होंने चूड़ाचांदपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य को ‘शांति का प्रतीक’ बनाने का वादा किया।

प्रमुख खबरें

Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत? नोट करें सही तिथि और Muhurat

Asian Games 2026 में गोल्ड जीतकर लौटीं Ishika Chaudhary, ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए चिकित्सकीय मदद जरूरी, विशेषज्ञों ने Smoking पर चेताया

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप