विरोध तभी उचित है यदि सरकार कार्रवाई करने में विफल रहे: करौली हत्याकांड पर कांग्रेस ने कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2023

करौली में एक दलित लड़की की हत्या को लेकर शुक्रवार को सियासी हलचल बढ़ने पर राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में विरोध केवल तभी उचित है यदि सरकार कार्रवाई करने में विफल रहती है। टोडाभीम क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का शव करौली जिले में एक कुएं से मिला था। उसका कथित तौर पर अपहरण किया गया, उससे बलात्कार किया गया और हत्या से पहले तेजाब से उस पर हमला किया गया। कांग्रेस की राज्य इकाई के महासचिव आर सी चौधरी ने कहा, ‘‘विपक्ष मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस मामले में विरोध तभी उचित है यदि सरकार कार्रवाई करने में विफल रहती है। चौधरी ने कहा, राजस्थान में कानून का राज है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सजा दी जाएगी।

एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव होशियार मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता अपना आंदोलन जारी रखेंगे। भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा और उनकी पार्टी के अन्य नेता पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ करौली के अस्पताल के बाहर बृहस्पतिवार रात से धरने पर बैठे हैं। वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। युवती की हत्या को लेकर विपक्षी भाजपा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में हंगामा किया और सरकार से बयान देने की मांग की।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects