अमेरिका के शहरों में प्रदर्शनकारियों ने गाजा पर हवाई हमले की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

लॉस एंजिलिस। अमेरिका में फलस्तीन समर्थकों ने गाजा पट्टी पर इजराइली हवाई हमले खत्म करने की मांग करते हुए लॉस एंजिलिस, बोस्टन, फिलाडेल्फिया और अन्य अमेरिकी शहरों में प्रदर्शन किए। हजारों लोगों ने लॉस एंजिलिस में संघीय इमारत से लेकर इजराइली वाणिज्यदूतावास तक शनिवार को रैली निकाली। उन्होंने ‘‘फलस्तीन को आजाद करो’’ और ‘‘इंतिफादा (विद्रोह) कायम रहे’’ के पोस्टर पकड़ रखे थे।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार की सेना जुंटा ने तख्तापलट का विरोध करने वाले पश्चिमी कस्बे पर हमला किया

सैन फ्रांसिस्को में प्रदर्शनकारियों ने ड्रम बजाकर और ‘‘फलस्तीन आजाद होगा’’ के नारे लगाकर प्रदर्शन किए तथा रैली निकाली। इसके अलावा बोस्टन, वॉशिंगटन, फिलाडेल्फिया और पिट्सबर्ग समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। इस हिंसा में गाजा में कम से कम 145 फलस्तीनियों की मौत हो गई है। इजराइल में आठ लोगों की मौत हो गई है।

प्रमुख खबरें

NCLT ने SBI के ₹12,668 करोड़ बकाये में Venugopal Dhoot को दिवालिया घोषित किया

Ramayana Part 1 Day 1 Box Office Collection | भारत और दुनियाभर में Ranbir Kapoor-Yash की फिल्म ने रचा इतिहास, यहां देखें कमाई के आंकड़े

Delhi Police का बड़ा फैसला: ड्यूटी पर घायल 250 कर्मियों को ₹25000 तक की वित्तीय मदद

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना