धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं से मिलीं प्रियंका, बोलीं- कानून को वापस लेने के अलावा कोई समाधान नहीं !

By अनुराग गुप्ता | Jan 08, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के कांग्रेस नेता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 32 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के आवास पर इन नेताओं से मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल ने मुलाकात की तस्वीरों को साझा किया है और लिखा कि प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पार्टी नेताओं से मुलाकात की और किसानों की स्थिति पर चर्चा भी की।

बता दें कि कांग्रेस की पंजाब इकाई ने किसानों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया हुआ है। जिसमें वह किसानों से जुड़ी हुई समस्याओं और मुद्दों को साझा कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने #किसानकेलिएबोलेभारत नामक हैशटैग का इस्तेमाल किया है। 

इसे भी पढ़ें: सरकार और किसानों के बीच 8वें दौर की बातचीत जारी, कृषि मंत्री बोले- सकारात्मक माहौल में होगी चर्चा 

कांग्रेस ने इस अभियान के साथ जुड़ने की अपील करते हुए एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें लिखा है, 'जुड़िए #किसान_के_लिए_बोले_भारत अभियान से, भारत के लोग मांग करते हैं कि भाजपा सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करें।'

किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार कांग्रेस केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। हाल ही में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सर्दी की भीषण बारिश में टेंट की टपकती छत के नीचे जो बैठे हैं सिकुड़-ठिठुर कर, वो निडर किसान अपने ही हैं, ग़ैर नहीं। सरकार की क्रूरता के दृश्यों में अब कुछ और देखने को शेष नहीं।

वहीं, महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया था कि सरकार एक तरफ तो किसानों को बातचीत के लिए बुलाती है, दूसरी तरफ इस कड़कड़ाती ठंड में उन पर आंसू गैस के गोले बरसा रही है। इसी अड़ियल और क्रूर व्यवहार की वजह से अब तक लगभग 60 किसानों की जान जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

INS Mahendragiri कमीशनिंग: Rajnath Singh बोले, Andhra Pradesh बन रहा देश का डिफेंस Powerhouse

Fatty Liver को Reverse करेगी यह Special Health Drink, Diet में शामिल करें ये 4 चीजें

Wimbledon में सितारों का जमावड़ा: Sachin Tendulkar और Roger Federer की दोस्ती ने जीता सबका दिल

Odisha Rath Yatra पर ISKCON-कलिंग सेना में घमासान, मिली Puri में प्रवेश न करने की धमकी