दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खतरा, अधिक लोगों वाले कार्यक्रम और प्रदर्शन पर लगी रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। आप सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीएमए) ने त्योहारों के आयोजन के लिए एकत्र होने व प्रदर्शन और सभी तरह की जनसभाओं पर प्रदेश में रोक लगा दी है। आप विधायक राघव चड्ढा और आतिशी मार्लेना ने अदालत में याचिका दायर कर गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास के बाहर प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के इस याचिका पर सुनावई के दौरान आप सरकार ने एक प्रतिवेदन दाखिल कर अदालत को यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील गौतम नारायण ने अदालत को बताया कि दिल्ली डीएमए या डीडीएमए ने 23 मार्च को जारी किए गए आदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रकार की जन सभाओं पर रोक लगा दी है। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के इस साल के सर्वाधिक 1,101 नए मामले सामने आए थे।

प्रमुख खबरें

नीतीश मिश्रा का सख्त निर्देश: गंभीर आरोप और लंबित फाइलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Punjab का युवा करेगा बदलाव! Nitin Nabin ने लुधियाना में भरा जोश, बोले- नेतृत्व को तैयार है BJP

International Borders of India | 3 सीमाएं, 1 चुनौती: भारत का पूर्वी मोर्चा |Teh Tak Part 5

World Cup में Mohamed Salah का कमाल, 92 साल बाद मिस्र को दिलाई ऐतिहासिक जीत