सीमाओं की रक्षा करने वालों को सुविधाएं मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता : राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

नयी दिल्ली| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत की सीमाओं की रक्षा करने वालों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सिंह ने कहा, ‘‘हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता उन लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराना है जो हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, जो इस देश की सीमा के पहरेदार हैं।’’

रक्षा मंत्री ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए बीआरओ की भी सराहना की। पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास का उदाहरण देते हुए सिंह ने कहा कि यह अब देश के समग्र विकास के लिए ‘‘नया प्रवेश द्वार’’ बन गया है। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता की यात्रा में सड़कों का बहुत महत्व रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, खाद्यान्न आपूर्ति, सेना की सामरिक जरूरतें, उद्योग और सामाजिक-आर्थिक प्रगति से जुड़े अन्य कार्यों को पूरा करने में सड़कों और पुलों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

प्रमुख खबरें

ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

IPL 2026: Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किया ये कारनामा

तनाव घटने की उम्मीद से बाजार को मिला Boost, Sensex में 800 अंकों की जोरदार वापसी

Baramati Bypoll: सुनेत्रा पवार बोलीं- जिंदगी का सबसे कठिन चुनाव, Kharge से की ये खास अपील