पीएस श्रीधरन पिल्लै ने मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

आइजोल। पीएस श्रीधरन पिल्लै ने मंगलवार को यहां राजभवन में मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय लांबा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला और वरिष्ठ अधिकारी शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए। भाजपा की केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष पिल्लै ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकार को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार