मिजोरम के लोगों ने नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया: CM जोरामथांगा

citizenship-bill-will-open-floodgates-of-illegal-immigrants-says-mizoram-cm-zoramthanga
[email protected] । Oct 5 2019 7:38PM

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह से यहां राजभवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पदभार ग्रहण करने के बाद शाह पहली बार मिजोरम के दौरे पर आए हैं।

आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शनिवार को कहा कि मिजोरम के लोगों ने नागरिकता कानून 1955 में प्रस्तावित संशोधन का विरोध किया है। एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 से मिजोरम में अवैध प्रवासियों की बाढ़ आ जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने मिजोरम में विकास परियोजनाओं को किया दोगुना: शाह

जोरामथांगा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह से यहां राजभवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पदभार ग्रहण करने के बाद शाह पहली बार मिजोरम के दौरे पर आए हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़