स्वच्छ्ता की अलख जगाने में जुटी PSI-India सम्मानित, ईडी मुकेश शर्मा ने ग्रहण किया CSR Times Award-2024

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 28, 2024

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में स्वच्छ्ता की अलख जगाने में जुटी पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) संस्था को 11वें राष्ट्रीय सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) शिखर सम्मेलन में ख्यातिप्राप्त सीएसआर टाइम्स अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, राज्यसभा सदस्य सदानंद तनावडे व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राजभवन गोवा में आयोजित समारोह में संस्था की तरफ से एक्जेक्युटिव डायरेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने इस गौरवपूर्ण सम्मान को ग्रहण किया। 

 

इसे भी पढ़ें: Kohraa Season 2 | मोना सिंह Netflix की अवार्ड विनिंग सीरीज़ 'कोहरा' सीज़न 2 की कास्ट में हुईं शामिल

 

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि लोगों को स्वस्थ बनाना है तो पहले वहां स्वच्छ्ता की मुहिम चलानी जरूरी है। इसी के तहत ‘स्वच्छ बनेगा तभी तो स्वस्थ बनेगा लखनऊ’ सोच के साथ यह ‘स्वच्छ उदय’ अभियान चलाया जा रहा है। एचसीएल फाउन्डेशन की मदद से लखनऊ के 16 वार्डों में चलायी जा रही इस अनूठी परियोजना ‘स्वच्छ उदय’ को नगर निगम लखनऊ का पूरा सहयोग प्राप्त है। पीएसआई-इंडिया के पर्यावरण प्रबन्धन, वन, नदी व जल संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और स्वस्थ भारत-विकसित भारत की दिशा में किये जा रहे सराहनीय प्रयासों के तहत संस्था को इस सम्मान से नवाजा गया है। ज्ञात हो कि पीएसआई इंडिया लखनऊ नगर निगम के सहयोग से मोहल्ला स्वच्छता समितियों का गठन कर मोहल्लों में साफ़-सफाई, पानी के रखरखाव, स्वच्छ पेयजल, सबमर्सिबल वाटर स्टैंड पोस्ट की सुरक्षा, कूड़े का व्यवस्थित तरीके से निवारण और डोर टू डोर आने वाली कूड़ा गाड़ी की सेवाओं के उपयोग, सेप्टिक टैंकर सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूकता में जुटी है। 

 

इसे भी पढ़ें: सिएट क्रिकेट सम्मान समारोह में छाए रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़


इसके अलावा बच्चों को हाथों की स्वच्छ्ता के लिए हैण्डवाश के सही तरीके सिखाये जा रहे हैं ताकि उनमें शुरुआत से ही इसके प्रति व्यवहार परिवर्तन आ सके। दूषित हाथों से खाना खाने, आँख-नाक छूने से कई संक्रामक बीमारियाँ बच्चों को घेर लेती हैं और कुपोषित बनाती हैं। इसी उद्देश्य से बच्चों को शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धुलने के तरीके सिखाये जा रहे हैं ताकि वह स्वस्थ बन सकें और उनकी शिक्षा प्रभावित न हो सके। महिला आरोग्य समितियों को भी सक्रिय कर इस मुहिम में मदद ली जा रही है। वार्ड के पार्षद भी इस मुहिम को सराह रहे हैं और अपने वार्ड को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में पूरी ताकत के साथ जुटे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़