PSL 2024 को बड़ा झटका, विदेशी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से हटने का सिलसिला जारी

By Kusum | Feb 13, 2024

पाकिस्तान की लीग यानी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिए हैं। इतना ही नहीं कई क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को इस लीग में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार कर रहे हैं। पीएसएल 17 फरवरी से लाहौर में शुरू होने वाला है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएसएल की सभी 6 टीमें इस बात से नाराज हैं कि विदेशी खिलाड़ी बांग्लादेश प्रीमियर लीग, आईएलटी 20 और एसए 20 लीग में खेलने का फैसला कर रहे हैं। इससे उनकी फ्रेंचाइजी को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। 

पीएसएल की टीम मुल्तान सुल्तांस ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ियों को खो दिया है। ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें उन्होंने शुरू में आगामी सत्र के लिए साइन किया था। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले चोट के कारण हटने वाले सबसे पहले खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने साथ ही कहा कि उसने पीएसएल में खेलने के लिए टॉपले को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी नहीं किया है। कुछ अन्य बोर्ड भी पीएसएल के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के बारे में सोच रहे हैं। कुछ अन्य बोर्ड भी पीएसएल के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के बारे में सोच रहे हैं। 

मुल्तान को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज एहसानुल्लाह की भी कमी खलेगी जो पिचले साल पीएसएल के बाद कोहनी की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं। पेशावल जाल्मी ने भी दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी के रूप में एक बड़ा नाम गंवा दिया है, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के बिना उतरेगा। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर शाई होप, मैथ्यू फोर्ड और अकील हुसैन, दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्शी और रासी वान डर डुसेन, इंग्लैंड के जेम्स विन्स और अफगानिस्तान के नूर अहमद और नवीन उल हक भी पूरे टूर्नामेंट से हट गए हैं। 

साथ ही खिलाड़ियों के हटने से नाराज फ्रेंचाइजी के एक मालिक ने पीसीबी से टूर्नामेंट की तारीखों पर फिर से विचार करने को कहा है। क्योंकि जब एक की जगहतीन लीग एकसाथ हो रही हैं तो बड़े खिलाड़ियों को मिलना संभव नहीं है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि एसए 20 हाल ही में खत्म हुई और आईएलटी 20 उस दिन समाप्त होगा, जिस दिन पीएसएल शुरू होगी। इसलिए अब बड़े खिलाड़ियों को साइन करना मुश्किल हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख