PSL 2026 पर मंडराया संकट, वॉर्नर-स्मिथ समेत इन विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी

By Kusum | Mar 23, 2026

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पीसीबी ने पहले ही पीएसएल को बिना दर्शकों के कराने का फैसला किया है। वहीं अब कहा जा रहा है कि, पाकिस्तान के सशस्त्र संगठन  जमात-अल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा न लेने की चेतावनी दी है। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और डेरिल मिचेल जैसे बड़े नाम शामिल है। 

इस संगठन का कहना है कि, मौजूदा सुरक्षा हालात अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर खिलाड़ी पाकिस्तान आते हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से हटने की सलाह दी गई है। ये भी कहा गया है कि इस धमकी को नजरअंदाज करने के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। यहां तक कहा गया है कि मैचों को रद करने कोशिश की जा सकती है। 

इन सबका असर पीएसएल पर पड़ेगा जहां पहले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ये भी कहा है कि, पीएसएल 2026 को सीमित शहरों में और बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty

AYUSH क्षेत्र 2047 तक 318 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, RIS रिपोर्ट में खुलासा

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया