Mainpuri ने चाचा-भतीजे को मिलाया, प्रसपा का सपा में विलय, अखिलेश ने शिवपाल को थमाया SP का झंडा

By अंकित सिंह | Dec 08, 2022

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव बंपर जीत की ओर लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने एक बड़ा लीड भी हासिल कर लिया है। मैनपुरी उपचुनाव के नतीजों ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव को मिला दिया है। इसके बाद एक बड़ा निर्णय भी हुआ है। शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का झंडा भी दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि आज से हम दोनों एक हो गए हैं। हम सही समय का इंतजार कर रहे थे। आज से हमारी गाड़ी पर भी समाजवादी पार्टी का झंडा होगा। 

इसे भी पढ़ें: मैनपुरी की जनता एक बार फिर सपा को चुनने जा रही है, वोटिंग से पहले अखिलेश का दावा

शिवपाल यादव पूरी तरीके से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनकी गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का झंडा लग गया है। इस दौरान दोनों पार्टियों के समर्थक तालियां बजा रहे थे। उनके अंदर खूब खुशी की लहर थी। दरअसल, 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव और अखिलेश यादव में कड़वाहट हो गई थी। इसके बाद शिवपाल ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों एक साथ जरूर आए थे। लेकिन नतीजों के बाद दोनों की दूरियां लगातार बढ़ती गई। हालांकि, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव काफी करीब हुए। दोनों तमाम कार्यक्रमों में एक साथ शामिल होते रहे। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के साथ शिवपाल के घर उनसे मुलाकात करने भी पहुंचे थे। 

प्रमुख खबरें

AAP में साइडलाइन हुए Raghav Chadha? पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ Security, क्या हैं इसके मायने?

KKR की लगातार हार से निराश कप्तान Ajinkya Rahane, फ्लॉप खिलाड़ियों को दी चेतावनी

Arvind Kejriwal का गंभीर आरोप- Judge के बच्चों को केस देते हैं CBI के वकील, मुझे न्याय कैसे मिलेगा?

MSU Student Vulgar Dance Video | कैंपस में संस्कार के नाम पर अश्लील डांस? वडोदरा में बॉलीवुड गाने पर छात्रा की परफॉर्मेंस ने मचाया बवाल, अब आंसुओं के साथ मांगी माफी!