मैनपुरी की जनता एक बार फिर सपा को चुनने जा रही है, वोटिंग से पहले अखिलेश का दावा

Akhilesh
ANI
अभिनय आकाश । Dec 3 2022 6:37PM

सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को एक बार फिर चुनने जा रही है। जब भाजपा हारती है तो झूठ, फरेब, प्रशासन का सहारा लेकर आगे आ जाती है।

 उत्तर प्रदेश में मैनपुरी संसदीय सीट के लिए उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा। यह उपचुनाव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के चलते कराया जा रहा है जो मैनपुरी से सांसद थे। इस उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को एक बार फिर चुनने जा रही है। जब भाजपा हारती है तो झूठ, फरेब, प्रशासन का सहारा लेकर आगे आ जाती है। भाजपा इस बात को जानती है कि उन्होंने मैनपुरी में कोई काम नहीं किया है। मैनपुरी का विकास समाजवादी पार्टी ने किया है। 

इसे भी पढ़ें: मैनपुरी उपचुनाव: सपा और भाजपा दोनों कर रही हैं दलितों के समर्थन का दावा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी में समाजवादी पार्टी चुनाव जीतने जा रही है। जब भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ता है तो वे हम पर झूठे आरोप लगाते हैं। चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराना सुनिश्चित करेगा। बीजेपी ने मैनपुरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया। मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद का जो रास्ता दिखाया उसी रास्ते पर चलकर हम लोगों की मदद करना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा, नेताजी ने समाजवादी आंदोलन को जिंदा किया, समाजवादी आंदोलन से ही हम गरीबों और किसानों की मदद कर पायेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़