Shraddha Murder Case में शातिर आफताब के दिमाग को नहीं भांप सकी मनोचिकित्सक गर्लफ्रेंड, जांच में हुआ खुलासा

By रितिका कमठान | Nov 30, 2022

श्रद्धा मर्डर मामले की जांच में जुटी पुलिस को लगातार नई नई जानकारियां मिल रही है। इसी बीच मामले से संबंधित पूछताछ में आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए है। आफताब की नई गर्लफ्रेंड पेशे से डॉक्टर है। 

 

आफताब की नई गर्लफ्रेंड को जब से उसके द्वारा किए गए कार्यों का पता चला है तब से वो खुद भी सदमे में है। आफताब की गर्लफ्रेंड ने बताया है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि आफताब ने ऐसा कोई काम किया है। वहीं आफताब द्वारा घर के फ्रिज में छिपाए गए श्रद्धा के शव के टुकड़ों के संबंध में भी उसे कोई जानकारी नहीं थी। उसने कहा कि वो ये सुनकर हैरान है कि आफताब ऐसा कर सकता है। इस हत्याकांड के बारे में जानने के बाद से ही वो सदमे में है। 

 

आफताब ने दी थी अंगूठी

आफताब ने श्रद्धा की एक अंगूठी भी अपनी नई गर्लफ्रेंड को भेंट की थी। ये फैंसी रिंग आफताब ने 12 अक्टूबर को अपनी नई गर्लफ्रेंड को दी थी। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल में इस अंगूठी को भी बरामद कर लिया है। आफताब की नई गर्लफ्रेंड उसके फ्लैट पर दो बार अक्टूबर महीने में जा चुकी है। मगर किसी भी मुलाकात में उसे ये नहीं लगा की आफताब ऐसी कोई घटना को अंजाम देकर बैठा है। आफताब की सच्चाई जानने के बाद महिला हतप्रभ है।

 

फ्लैट पर नहीं मिला सुराग

आफताब के फ्लैट पर दो बार जाने के दौरान भी महिला को फ्लैट पर किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला। आफताब से बातचीत के दौरान भी उसे आभास नहीं हुआ कि श्रद्धा के साथ वो इस घटना को अंजाम दे चुका है। आफताब से मुलाकातों के दौरान भी महिला को किसी तरह की शिकन आफताब के चेहरे पर दिखाई नहीं दी। वो सामान्य तरीके से ही व्यवहार करता रहा। जानकारी के मुताबिक आफताब अकसर अपनी नई गर्लफ्रेंड से मुंबई वाले घर के संबंध में बातचीत करता था। दोनों एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए संपर्क में आए थे।

 

जांच में ये भी सामने आया है कि आफताब ने महिला मित्र को कई परफ्यूम भी गिफ्ट में दिए थे। दोनों के बीच नॉर्मल बातचीत होती थी। आफताब के साथ बातचीत में महिला को कभी किसी तरह का शक नहीं हुआ की आफताब एक अपराध कर चुका है। आफताब के दिमाग के पीछे इतनी बड़ी घटना है इसका अंदाजा महिला को नहीं था। बता दें कि जब से ये घटना सामने आई है तभी से आफताब की नई गर्लफ्रेंड सदमे में है। पुलिस अब महिला की काउंसलिंग भी करवा रही है।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America