पाकिस्तान में निकला ‘लोकतंत्र का जनाजा’, सदन में चारपाई लेकर पहुंचे PTI के विधायक, मचा हंगामा

By अंकित सिंह | Jun 29, 2021

पाकिस्तान में इमरान खान के सरकार को अपने ही पार्टी के विधायकों की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लोकतंत्र का जनाजा चारपाई पर निकाला गया। सबसे खास बात तो यह रही कि जिस विधायक ने सिंध विधानसभा के अंदर चारपाई लेकर पहुंचा वह किसी और का नहीं बल्कि इमरान खान की पार्टी का ही सदस्य है। इतना ही नहीं, लोकतंत्र को लेकर पीटीआई के विधायक सदन में हंगामा करने के इरादे से पहुंचे थे। इसी दौरान चारपाई पर लोकतंत्र का जनाजा निकालने का प्रयास किया गया। इस दौरान विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा मचाया।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में मुठभेड़ लश्कर का कमांडर और एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

विधानसभा में स्पीकर ने पीटीआई के विधायकों को संयम बरतने की अपील की। लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। विवाद के बाद प्रांतीय मंत्री नासिर हुसैन शाह और मुकेश कुमार चावला ने विधायकों के चारपाई विरोध की आलोचना की। उन्होंने कहा कियह इमरान खान की पीटीआई है, जिसने लोकतंत्र की हत्‍या की है। विधानसभा में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक विशेष विधेयक पेश किया गया जिसे मंजूरी भी मिल गई। हाल के दिनों में पाकिस्तान में पत्रकारों पर हमले बढ़ गए हैं इसलिए इस विधायक को लाया गया है।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की