इमरान खान के विमान में तकनीकी खराबी की खबरों को पीटीआई ने किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2022

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के एक नेता ने स्पष्ट किया कि पिछले सप्ताह के अंत में खान को ले जा रहा एक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद खराब मौसम के कारण वापस इस्लामाबाद लौट आया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता अजहर मशवानी ने मीडिया में आईं उन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही, जिनमें दावा किया गया है कि खान (69) तकनीकी खामी के कारण विमान दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। खान शनिवार को जनसभा को संबोधित करने के लिए गुजरांवाला जा रहे थे।

इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद में खान के सुरक्षा काफिले के एक वाहन में आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में पूर्व प्रधानमंत्री को कोई चोट नहीं आई। यह घटना उस समय हुई जब खान एक जनसभा में भाग लेने के बाद इस्लामाबाद में स्थित अपने आवास ‘बनी गाला’लौट रहे थे। खान एक महिला न्यायाधीश के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के लिए अदालत की अवमानना के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट