भारत . न्यूजीलैंड टी20 मैच पर जनहित याचिका खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2021

रांची| भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में शुक्रवार को होने वाले टी20 मैच को लेकर जनहित याचिका झारखंड उच्च न्यायालय ने गुरूवार को बिना कोई निर्देश दिये खारिज कर दी।

इसे भी पढ़ें: ईशान ‘हिट या मिस’ खिलाड़ी नहीं, उसका समय आयेगा: पूर्व कोच

याचिकाकर्ता ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में सौ फीसदी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति पर रोक लगाने की मांग की थी।

यह चूंकि अंतरराष्ट्रीय मसला है और क्रिकेट मैच की तैयारी पूरी हो चुकी है लिहाजा मुख्य न्यायाधीश डॉक्टर रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने बिना कोई निर्देश दिये याचिका खारिज कर दी।

इसे भी पढ़ें: मैच जीतने और टीम बनाने के बीच संतुलन बनाने की जरूरत : द्रविड़

प्रमुख खबरें

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित

Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA