जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी’ बना देगी: केशव प्रसाद मौर्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) को ‘समाप्तवादी पार्टी’बना देगी।

उन्होंने कहा, “यहां बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने 2027 में समाजवादी पार्टी को खत्म करने का संकल्प लिया है, जैसा उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में किया था।” वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी दलों ने 403 में से 325 सीटों पर जीत हासिल की थी।

केशव प्रसाद मौर्य उस समय पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे। मौर्य ने अखिलेश यादव को पर कटाक्ष करते हुए कि जो लोग अपमानजनक का प्रयोग करते हैं, जनता उन्हें सीधे सैफई (अखिलेश यादव के पैतृक गांव) भेजती है न कि दिल्ली या लखनऊ।

प्रमुख खबरें

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव