By अंकित सिंह | May 14, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों के बीच एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। झाँसी में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई, यह चुनाव संविधान को बचाने के लिए है...इसके (संविधान) के बिना भारत के गरीब लोग कहीं के नहीं रहेंगे। जिस दिन यह (संविधान) चला जाएगा, आपकी धरती अधिकार, आरक्षण, सार्वजनिक क्षेत्र सब खत्म हो जाएगा, इंडिया गठबंधन, अखिलेश यादव, खड़गे और मैं इस संविधान की रक्षा कर रहे हैं।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी मैं झांसी आता हूं तो सैनिक स्कूल की याद आती है। जिस समय कांग्रेस की सरकार थी, तब यूपी में सपा की सरकार थी। उस समय राहुल जी ने कहा कि हमें अमेठी के लिए एक सैनिक स्कूल चाहिए। तब मैंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक सैनिक स्कूल से काम नहीं चलेगा आपको और भी सैनिक स्कूल देने होंगे। जिसके बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को तीन सैनिक स्कूल दिए थे।