'जनता को अब हम पर भरोसा नहीं', AAP पार्षद ने महिला सम्मान योजना पर कसा तंज, केजरीवाल को दी सलाह

By अंकित सिंह | Dec 25, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के एक पार्षद ने बुधवार को दिल्ली सरकार की 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' की आलोचना की, जिसमें वित्तीय सहायता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया गया है। आप के पार्षद रवींद्र सोलंकी ने कहा है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को किसी अन्य योजना की घोषणा करने से पहले 1,000 रुपये भत्ते का वादा पूरा करना चाहिए था। सोलंकी ने एएनआई से कहा कि बहुत सारी महिलाएं ऑफिस में आकर 1000 रुपये भत्ते के बारे में पूछती हैं। अभी तक 1000 रुपये भत्ता नहीं दिया और आपने 2100 रुपये (प्रस्तावित भत्ता) के लिए महिलाओं को लाइन में लगा दिया।

इसे भी पढ़ें: AAP का क्रिसमस सरप्राइज, 'सेंटा अवतार' में नजर आए केजरीवाल, Video वायरल

यह घटनाक्रम, ‘आप’ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए लोगों के पंजीकरण की कवायद शुरू करने के कुछ दिनों बाद सामने आया जिस पर ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नाखुशी जाहिर की है। पंजीकरण अभियान की अगुवाई कर रहे केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन दोनों योजनाओं से घबरा गई है और दावा किया कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री आतिशी को ‘‘फर्जी’’ मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी मामला बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने ‘प्लान’ बनाया है। उसके पहले ‘आप’ के वरिष्ठ नेताओं पर छापेमारी की जाएगी।’’  

प्रमुख खबरें

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार