जम्मू-कश्मीर के बजट में नौकरियों के अवसर बढ़ाने पर जोर, जनता ने किया स्वागत

By नीरज कुमार दुबे | Mar 16, 2022

मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिये वित्त वर्ष 2022-23 का 1.42 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसे लोकसभा ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इस बार के बजट में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया है कि कैसे राज्य में बुनियादी ढांचों का तेजी से निर्माण हो। इसके अलावा रोजगार के अवसरों के सृजन तथा निवेश अनुकूल माहौल बनाने पर भी ध्यान दिया गया है। लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने भी जम्मू-कश्मीर के विकास को लेकर सवाल करने की बजाय 370 हटाने से क्या फायदा हुआ, इसी तरह के सवाल ही ज्यादा पूछे।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के बादामवारी बाग में खिले फूलों को देखने देशभर से आ रहे हैं पर्यटक

जम्मू-कश्मीर के लिए आये इस बजट पर प्रभासाक्षी संवाददाता ने श्रीनगर में जब आम लोगों से बातचीत की तो सभी ने कहा कि हमें सरकार से और मदद चाहिए क्योंकि दो साल से कोरोना से राज्य की अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है और पर्यटक सीजन के दौरान लॉकडाउन की वजह से लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी