भाजपा के भ्रष्टचार के कारण बर्बाद हो रही है सार्वजनिक व्यवस्था : राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2025

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मानसून में हुए कुछ पुल हादसों तथा अन्य बड़ी दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘‘भ्रष्टाचार’’ के कारण बर्बाद होती सार्वजनिक व्यवस्था का दंश झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर बार जब हादसे में किसी के प्रिय की जान जाती है और कोई ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाता, तो वो दुर्घटना नहीं, हत्या होती है। उन्होंने हाल की कुछ प्रमुख दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हर दिन, हर साल भारत के छोटे गांव से लेकर बड़े शहर तक लोग इस बर्बाद होती सार्वजनिक व्यवस्था का दंश झेल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब सरकार से जवाब मांगने का वक्त आ गया है। इनकी नाकामी की जवाबदेही तय करने का और उसके नतीजों की ज़िम्मेदारी लेने को मजबूर करने का समय है।

प्रमुख खबरें

Japan के Overnight Crying Cafe बना पेरेंट्स का नया सपोर्ट सिस्टम, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

IPL Qualifier 1: कोहली-गिल नहीं, भुवनेश्वर vs सिराज की जंग तय करेगी Final का टिकट!

ईरान डील के बहाने ट्रंप ने कर दी शहबाज शरीफ की गजब बेइज्जती, आर्मी चीफ मुनीर को अब्राहम समझौता के लिए किया आमंत्रित

Bengal Election का बड़ा Side Effect: TMC में इस्तीफों की सुनामी, पार्टी के सामने गहराया संकट