भू-अर्जन के खिलाफ जनता में आक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

By सुयश भट्ट | Feb 26, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के समीप लंगा डोल थाना क्षेत्र  में इन दिनों उत्खनन के लिए भू अर्जन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसमें भू अर्जन की नीतियों का खुलासा किए बिना ही आदिवासी किसानों के भूमियों का नापी पैमाइश की जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश की भावनाएं सड़कों पर प्रदर्शित हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 530 नए मामले सामने आये, दो की मौत 

ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार भूमि अधिग्रहण नियम के तहत अधिग्रहित करने की अपील भी की गई। लेकिन इसके बावजूद भी जिला प्रशासन के अधिकारी और कंपनी के लोग एक भी बार उन्हें r&r पॉलिसी की जानकारी नहीं दी है।

वहीं किसानों ने कहा कि हमारे पास कृषि एवं महुआ फूल, तेंदूपत्ता के अलावा अन्य कोई संसाधन नहीं है। अगर कंपनी भूमि का अर्जुन करती है तो हमें स्थाई रूप से जीविकोपार्जन हेतु नौकरी पुनर्वास की व्यवस्था भूमि चिकित्सा स्वास्थ्य व शिक्षा की व्यवस्था मिलनी चाहिए। यहां तक कि पड़ोस के गांव में कंपनी द्वारा कोल उत्खनन का कार्य प्रारंभ ही कर दिया गया है। ऐसी परिस्थिति में हम लोग संशय में है कि कहीं कंपनी के ठगी का शिकार न हो जाएं।

इसे भी पढ़ें:क्या मंदिरों को सरकार के ही अधीन रहना चाहिए: मद्रास उच्च न्यायालय ने पूछा 

हालांकि एसडीएम विकास सिंह ने कहा कि धारा 12 लगा दी गई है और अब नियमतः किसानों के जमीन और घर की नापी की जा सकती है। वहीं किसानों को जिला प्रशासन के मंशा को लेकर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा