पुडुचेरी के CM नारायणसामी ने पेश किया बजट, विपक्ष ने किया वॉकआउट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2018

पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में विपक्षी विधायकों के प्रदर्शन और वॉकआउट के बीच 7,530 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। नारायणसामी ने अपने 75 मिनट लंबे भाषण में कहा कि बजट में 7530 करोड़ रुपये का प्रावधान है जिनमें से 4570 करोड़ रुपये प्रदेश अपने संसाधनों से जुटाएगा जबकि 1476 करोड़ रुपये केंद्र द्वारा दिए जाएंगे।

इससे पहले, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले बजट में जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही कल सुबह साढ़े नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

प्रमुख खबरें

फ़र्ज़ी Forensic Report पर Raghav Chadha का वार, बोले- Bhagwant Mann दें CM पद से इस्तीफ़ा

मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूरी कांड की कहानी! मजदूर की यातना से मौत, शव को बैग में भरकर ठिकाने लगाया, मुक्त कराए गये 12 मजदूरों ने खोले राज

MVA की रणनीति बैठक से 23 MLAs नदारद, Uddhav Thackeray का तीखा सवाल: क्या हम सच में साथ हैं?

भारत सबसे तेज, रूस ने ताल ठोककर दिया बयान