Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

By अनन्या मिश्रा | Aug 26, 2026

किडनी हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है। यह ब्लड को साफ करने, शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने और पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखना का काम करती है। लेकिन अनहेल्दी डाइट, डायबिटीज, अनियंत्रित ब्लड प्रेशर और गलत लाइफस्टाइल की वजह से धीरे-धीरे किडनी कमजोर होने लग सकती है। हालांकि शुरूआती दौर में किडनी की समस्या आसानी से पहचान में नहीं आती है। क्योंकि इसके लक्षण काफी सामान्य लग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

सुबह फेस और आंखों के नीचे सूजन होना

अगर सुबह उठने के बाद आपके चेहरे या आंखों के नीचे सूजन आदि दिखती है, तो यह किडनी की कार्यक्षमता में कमी का संकेत हो सकता है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है, तो यह सही तरीके से एक्स्ट्रा पानी और नमक बाहर नहीं निकाल पाती। जिस कारण शरीर में तरल जमा होने लगता है।

पेशाब में बदलाव होना

किडनी के अस्वस्थ होने पर पेशाब करने की आदत में बदलाव आ सकता है। रात में ज्यादा पेशाब आना, बार-बार पेशाब महसूस होना, पेशाब में झाग या रंग में बदलाव होना जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सुबह थकान और कमजोरी लगना

जब किडनी कमजोर हो जाती है, तो आपके शरीर में विषैले पदार्थ एकत्र होने लगते हैं। जिस कारण कमजोरी, थकान और ऊर्जा की कमी लग सकती है। वहीं इस स्थिति में सुबह उठने के बाद भी शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है।

स्किन में खुजली और रूखापन होना

बता दें कि किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर शरीर में अपशिष्ट पदार्थों का स्तर बढ़ सकता है। जिस कारण स्किन में रूखापन, खुजली और जलन आदि की समस्याएं हो सकती हैं।

किडनी को ऐसे रखें स्वस्थ

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

नमक का सेलव सीमित मात्रा में करना चाहिए।

बीपी और शुगर को कंट्रोल में रखें।

बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द निवारक गोलियां ज्यादा न लें।

हेल्दी और पौष्टिक डाइट और रोजाना एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर