फूले-फूले गाल, डबल चिन आखिर ये क्या हाल बना लिया अनुष्का शेट्टी ने? कहीं इस हालत की वजह प्रभास से ब्रेकअप तो नहीं!

By रेनू तिवारी | Feb 22, 2023

बाहुबली की देवसेना यानी की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी हाल ही में बेंगलुरु में महा शिवरात्रि के लिए अपने माता-पिता के साथ मंदिर गई थी। मंदिर से अनुष्का का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बॉडी शेम करना शुरू कर दिया। अभिनेत्री ने हाल के दिनों में वजन बढ़ाया है और किसी भी फिल्म में लंबे समय से काम नहीं किया। आखिर अनुष्का शेट्टी का वजन इतना कैसे बढ़ गया। उनके फैंस ताजा तस्वीरें देखकर हैरान हैं। कुछ लोगों का मानना है कि उनकी फिल्म साइज़ ज़ीरो के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था जिसके बाद से उन्हें हेल्थ प्रोबलम हुई हैं। कुछ का मानना है कि अनुष्का शेट्टी एक लंबे ब्रेक पर हैं। अन्य रिपोर्टों में कहा गया था कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ थीं, वह बढ़े हुए वजन को कम करने में असमर्थ थी।

जहां सोशल मीडिया पर अनुष्का शेट्टी की तस्वीर देखकर लोग उन्हें बॉडी शेम कर रहे हैं वहीं एक्ट्रेस के फैंस उनका बचाव कर रहे हैं। एक फैंन ने लिखा वह हमेशा की तरह सुंदर थी और उसका दिल बड़ा दयालु था।

लंबे समय से अनुष्का सार्वजनिक रूप से बहुत कम दिखाई देती हैं और आखिरी बार उन्हें मंदिर के दर्शन के दौरान ही बाहर देखा गया था। यह बताया गया कि अनुष्का ने तमिल निर्देशक एएल विजय के साथ एक फिल्म साइन की थी, जिसके साथ वह अतीत में काम कर चुकी हैं। यह अनुष्का शेट्टी की 49वीं फिल्म होगी। उन्होंने हाल ही में नवीन पोलीशेट्टी के साथ तेलुगु में एक फिल्म पूरी की है जिसमें वह एक शेफ की भूमिका निभाती है।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ