राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 17 से 19 जनवरी तक, मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारियां

By दिनेश शुक्ल | Dec 14, 2020

भोपाल। देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी आगामी 17 जनवरी से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन पोलिंग बूथों के माध्यम से शून्य से पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अगले दो दिन छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो ड्राप दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पुलिस के डायल 100 वाहन से घायल तेंदुए को कृषिमंत्री कमल पटेल ने भेजा अस्पताल

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया कि वर्ष 2021 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान मात्र एक चरण में 17-19 जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान ईंट भट्टे निर्माण स्थल, झुग्गी झोपड़ियां एवं घुम्मकड़ आबाद स्थल पर विशेष ध्यान देकर लक्ष्य का शत-प्रतिशत पूर्ति के प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास रहेगा कि कोई बच्चा दो बूंद जिंदगी की यानि पल्स पोलियो ड्रॉप से वंचित न रह जाए। 

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi