भारत ने पाकिस्तान की आर्थिक कमर तोड़ी, सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 % किया

By नीरज कुमार दुबे | Feb 16, 2019

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने शनिवार को एक और कड़ा कदम उठाते हुये पाकिस्तान से आयातित होने वाले सभी सामानों पर सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया। सरकार इससे पहले पाकिस्तान को दिये गये ‘सबसे तरजीही देश’ का दर्जा वापस ले चुकी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पुलवामा की घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान से व्यापार के लिहाज से सबसे तरजीही देश का दर्जा वापस ले लिया है। इसके बाद पाकिस्तान से भारत में आयात किए जाने वाले सभी तरह के सामान पर सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया गया है।’’ 

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान से व्यापार के लिहाज से सबसे तरजीही देश का दर्जा वापस ले लिया था। सीमाशुल्क में बढ़ोत्तरी से पाकिस्तान से भारत को किया जाने वाले निर्यात पर काफी बुरा असर पड़ेगा। वर्ष 2017-18 में पाकिस्तान से भारत को 3,482.3 करोड़ रुपये यानी 48.85 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया था। पाकिस्तान प्रमुख तौर पर भारत को ताजे फल, सीमेंट, बड़े पैमाने पर खनिज एवं अयस्क और तैयार चमड़ा निर्यात करता है।

प्रमुख खबरें

MEA Briefing India: Iran को समझाने में Jaishankar रहे सफल, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी लगा रहे पूरा जोर

WhatsApp, Facebook पर स्कैन से होगा बचाव, Meta ने लॉच किया स्कैम डिटेक्शन टूल

Sansad Diary: Middle East संकट से Farooq Abdullah पर हमले तक, दोनों सदनों में उठे अहम मुद्दे

पिता से बगावत कर Monalisa Bhosle ने की Farhan से शादी, केरल के मंत्री भी हुए शामिल