पुलवामा हमला: मोदी के सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने पर शरद पवार ने की आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2019

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार नेपुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर राजग सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा कि एक ऐसे गंभीर मुद्दे पर बैठक में शामिल होने के बजाए मोदी ने रैली को संबोधित करना चुना। पवार ने यहां पत्रकारों से कहा, शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। असल में हमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मोदी बैठक में शामिल हो रहे हैं यह मान कर हम सब दिल्ली गए, क्योंकि यह (पुलवामा में आतंकी हमला) राष्ट्र पर हमला था।’’

 उन्होंने कहा, ‘‘वहां पहुंचने पर हमें मालूम हुआ कि प्रधानमंत्री बैठक में नहीं होंगे... जब सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और ऐसी गंभीर स्थिति थी तब प्रधानमंत्री को बैठक में मौजूद रहना चाहिए था, लेकिन वह (महाराष्ट्र के) धुले और यवतमाल में रैलियों को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने हमारी आलोचना की।’’ भाजपा-शिवसेना के गठबंधन के बारे में पूछने पर पवार ने कहा कि यह तो होना ही था। भाजपा और शिवसेना ने सोमवार को अपने गठबंधन का ऐलान किया।

प्रमुख खबरें

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।

भारत के साथ Partnership को लेकर उत्साहित, Pax Silica Summit में बोले US अंडर सेक्रेटरी Jacob Helberg