पुलवामा आतंकी हमले को लेकर सुशील कुमार शिंदे ने मोदी सरकार को घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले की भर्त्सना की और आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार कश्मीर में हालात काबू करने में विफल रही है तथा यह घटना उस पर सवालिया निशान खड़ा करती है। शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कश्मीर के हालात को काबू में नहीं कर पा रही है। ये लोग कहते थे कि एक के बदले 10 सिर लाएंगे। यह घटना इनके ऊपर प्रश्नचिन्ह है।

हमले की निंदा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया, ‘कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले इस बात के द्योतक हैं कि 2014 के बाद से कश्मीर में हालात खराब होते जा रहे हैं। अनगिनत जवानों और आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सरकार को इस पर चिंतन करना चाहिए कि वह देश के इस हिस्से में स्थिरता और शांति बहाल करने में क्यों बुरी तरह विफल हुई है।’ गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 30 जवान शहीद हो गये।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow