Pune Airport पर Indian Air Force के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', रनवे रहा घंटों तक बाधित, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित

By रेनू तिवारी | Apr 18, 2026

महाराष्ट्र के पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय वायुसेना (IAF) के एक लड़ाकू विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। इस घटना के कारण हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे नागरिक उड़ानों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है। विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’

इसे भी पढ़ें: IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की फिर हार, प्लेऑफ की रहा हुई मुश्किल, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

इसने कहा, ‘‘रनवे को जल्द से जल्द चालू करने और सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की ‘‘हार्ड लैंडिंग’’ हुई, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई अन्य जानकारी नहीं दी। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, रात लगभग लगभग 10:25 बजे, एक लड़ाकू विमान में उतरते समय खराबी आ गई, जिसके परिणामस्वरूप रनवे अवरुद्ध हो गया।

इसे भी पढ़ें: क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक 'Fitness Scam' हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना एटीसी के अनुसार, रनवे पर स्थिति ठीक करने और सामान्य परिचालन बहाल करने में चार-पांच घंटे लगेंगे।’’ उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हवाई अड्डे पर रनवे संचालन के निलंबन की पुष्टि की। मोहोल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘शुक्र है, विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। विमानन कंपनियों को सूचित कर दिया गया है, और रनवे पर सामान्य परिचालन बहाल होने में लगभग पांच घंटे लग सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए मैं हवाई अड्डे के निदेशक और वायुसेना के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।

पुणे हवाई अड्डा एक सैन्य और नागरिक साझा हवाई अड्डा (Enclave) है, इसलिए यहाँ वायुसेना की गतिविधियों का सीधा असर नागरिक उड़ानों पर पड़ता है। वायुसेना की तकनीकी टीम विमान को रनवे से हटाने और परिचालन फिर से शुरू करने के काम में युद्धस्तर पर जुटी रही। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ