Pune की अदालत ने 2013 के धोखाधड़ी मामले में जरांगे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2024

महाराष्ट्र में पुणे की एक अदालत ने 2013 के धोखाधड़ी के एक मामले में, मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ मंगलवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया। उनके वकील ने यह जानकारी दी।

अदालत ने तब गैर जमानती वारंट रद्द कर दिया था, लेकिन उन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया था। जरांगे के वकील हर्षद निंबालकर ने कहा, ‘‘मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आज सुनवाई होनी थी, लेकिन चूंकि जरांगे वर्तमान में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, इसलिए वह उपस्थित नहीं हो सके।’’

निंबालकर ने कहा, ‘‘हम उन्हें अदालत में पेश करेंगे और गैर जमानती वारंट रद्द करवाएंगे।’’ जरांगे और दो अन्य के खिलाफ 2013 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

आपका AC भी हो रहा बार-बार Trip? ये किसी बड़े Fault का Signal हो सकता है, न करें इग्नोर

Yogi राज की तरह Bengal में भी गैंगस्टरों पर टूट रहा पुलिस का कहर, Gangster Akash Singh को Police ने कच्छे में सड़कों पर घुमाया

पत्नी संग Taj Mahal पहुंचे US Senator Marco Rubio, बोले- ये दुनिया के प्रेम का खजाना है

Cockroach विवाद पर CJI Suryakant की वकीलों को नसीहत- इतना Emotional न हों, तत्काल सुनवाई से इनकार