By Renu Tiwari | Nov 22, 2025
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने शनिवार को मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के उमर्टी गांव में अवैध हथियार निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में अवैध हथियार तथा सामग्री जब्त करने के साथ 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण वाले चार कारखानों को ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही, दो पिस्तौल, पांच मैगजीन और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री जब्त की गई है।
इस कार्रवाई के दौरान 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि चार अवैध कारखानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान हमने दो पिस्तौल, चार खोखे, दो कारतूस, पाच मैगज़ीन, 100 से अधिक कच्चे बैरल और 14 पीसने वाली मशीनें जब्त की हैं।