पुणे पुलिस ने मप्र में हथियार बनाने वाली इकाइयों का भंडाफोड़ किया, 36 लोग हिरासत में, हथियार जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक गांव से संचालित एक बड़े अंतर-राज्यीय अवैध हथियार निर्माण और तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में 36 लोगों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के पुणे शहर से लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित मध्य प्रदेश के उमर्टी गांव में पुलिस ने एक कार्रवाई शुरू की। यहां पिछले तीन हफ्तों के दौरान कई पिस्तौल जब्त की गईं।

मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर संचालित संयुक्त अभियान के तहत अवैध रूप से हथियार बनाने वाली 50 भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि, पुणे पुलिस ने मध्य प्रदेश में एक सघन तलाशी अभियान चलाया।

शहर के विमानतल और कालेपडल थानों में दर्ज मामलों की जांच के तहत, हमें मध्य प्रदेश स्थित पिस्तौल बनाने वाली इकाइयों के बारे में कई जानकारियां मिली। पुणे और मध्य प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया।

उन्होंने कहा, कई स्थानों पर छापेमारी की गई और हथियार बनाने वाली इकाइयों को ध्वस्त कर दिया गया। इस संबंध में कुल 36 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया, यह हथियारों की एक आपूर्ति श्रृंखला है।

पुणे में ये हथियार भेजने वालों की तलाश जारी है। इस गिरोह में कई और लोग शामिल हैं और जांच अभी भी जारी है। पुणे पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सोमय मुंडे के नेतृत्व में पुणे के 105 पुलिस कर्मियों की एक टीम ने इस अभियान में हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi ने UDF पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को धन्यवाद दिया

Messi के 14 दिसंबर को Mumbai दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है : पुलिस

इस सर्दी में दिल्ली में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई: Delhi Chief Minister

Pakistan में ड्रोन के रिहायशी इलाके में गिरने से तीन बच्चों की मौत