Pune: गैंगस्टर घायवाल के सहयोगी को बंदूक परमिट कैसे मिला: पुलिस कर रही जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

पुणे पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि भगोड़े गैंगस्टर नीलेश घायवाल के नेतृत्व वाले गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य ने बंदूक का लाइसेंस कैसे हासिल कर उसका इस्तेमाल शहर के खड़की स्थित गोला-बारूद फैक्टरी (एएफके) से 400 गोलियां खरीदने के लिए किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने गैंगस्टर के सहयोगी अजय सरवदे को कुछ महीने पहले पुणे के कोथरुड इलाके में हुई उस घटना में उसकी कथित भूमिका के लिए सोमवार को गिरफ्तार किया था, जिसमें घायवाल गिरोह के कथित सदस्यों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। घायवाल देश छोड़कर भाग गया है और उसके वर्तमान में ब्रिटेन में होने का संदेह है।

पुलिस उपायुक्त (जोन 3) संभाजी कदम ने कहा, ‘‘सरवदे को घायवाल के एक अन्य साथी के साथ कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया। कोथरूड स्थित सरवदे के घर की तलाशी के दौरान 400 कारतूस (इस्तेमाल किए हुए और इस्तेमाल नहीं किए हुए) बरामद किए गए।’’ कदम ने बताया कि यह भी पता चला है कि सरवदे ने अपने निवास प्रमाण पत्र के जाली दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस हासिल किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

NTA का जरूरी नोटिस! CUET UG Application Window जल्द होगी बंद, फौरन करें आवेदन.

व्हाइट हाउस का बड़ा ऐलान, Donald Trump के Board of Peace में 20 और देश हुए शामिल

अजित दादा के निधन पर फूट-फूटकर रोईं सुप्रिया सुले, आई पहली प्रतिक्रिया

लैंडिंग से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान, पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह ने जानें क्या कहा