पुणे रेप केस ने दिलाई निर्भया कांड की याद, पूर्व CJI चंद्रचूड़ की कड़ी कार्रवाई की मांग, आरोपी अब भी फरार

By अंकित सिंह | Feb 27, 2025

महाराष्ट्र के पुणे के स्वारगेट डिपो में एक बस के अंदर एक महिला के साथ कथित बलात्कार की जांच के बीच, फरार आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग बढ़ती जा रही है। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने भी इसी तरह की मांग उठाई है। विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच, जिसने इस घटना की तुलना 2012 के दिल्ली निर्भया सामूहिक बलात्कार से की है, मामले को सुलझाने का पुरजोर प्रयास चल रहा है। पुलिस ने फरार आरोपी की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बने कानूनों को सही ढंग से लागू किया जाना चाहिए। महिलाएं जहां भी जाएं उन्हें सुरक्षित महसूस करना चाहिए। जरूरी है कि ऐसे मामलों में उचित जांच, कड़ी कार्रवाई, त्वरित सुनवाई और सजा हो। क़ानून व्यवस्था और पुलिस की बड़ी ज़िम्मेदारी है। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आरोपी अब भी फरार है और उसे बख्शा नहीं जाएगा। संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि अगर राज्य में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी की सरकार होती तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला नेता अब तक राज्य मुख्यालय मंत्रालय के बाहर हंगामा कर रही होतीं। 

मंगलवार को पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर राज्य परिवहन की बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। आरोपी 37 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर दत्तात्रेय रामदास गाडे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। राउत ने महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता की भाजपा नीत सरकार की लाडकी बहिन योजना का जिक्र करते हुए पूछा, “हर महीने 1,500 रुपये देकर क्या आपने महिलाओं का आत्मसम्मान खरीद लिया है?” 

इसे भी पढ़ें: Pune Rape Case: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने त्वरित कार्रवाई का वादा किया, आरोपी की सूचना देने पर 1 लाख रुपये का इनाम

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जवाब मांगना चाहिए जो पुणे के संरक्षक मंत्री भी हैं। शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, “यह दिल्ली के निर्भया कांड जैसा है। सौभाग्य से, महिला बच गई (इस मामले में)।” दिल्ली में 2012 में फिजियोथैरेपी की 23 वर्षीय छात्रा, जिसे बाद में ‘निर्भया’ कहा जाने लगा, के साथ दिल्ली में एक बस में सामूहिक बलात्कार किया गया। 

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?