Pune suicide: पुणे में आर्थिक तंगी के चलते दंपति और उनकी 19 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

पुणे, तीन अगस्त महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दंपति और उनकी 19 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मौके से मिले एक सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विनोद पिल्लै (50) की शनिवार को मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी श्रीजा पिल्लै (45) और उनकी बेटी पूर्णिमा पिल्लै को डॉक्टरों ने रविवार को मृत घोषित कर दिया।

इसमें यह भी कहा गया है कि उनके इस कदम के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब मोरवाडी के एक स्कूल में समन्वयक के रूप में कार्यरत श्रीजा के काम पर न आने पर सहकर्मियों ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके सहकर्मियों ने फिर उनके रिश्तेदारों को फोन किया, उन्होंने भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बाद पास में ही रहने वाले उनके कुछ रिश्तेदार पिल्लै के घर पहुंचे तो दरवाजा खुला देखा।

तीनों अंदर अचेत अवस्था में पड़े थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।’’ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दंपति और उनकी बेटी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को विनोद की मौत हो गई और श्रीजा व पूर्णिमा ने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Kerala बाढ़ अपडेट: 11 की मौत और 7,600 से अधिक लोग राहत शिविरों में

USD/INR: डॉलर में गिरावट और FII निवेश से मजबूत हुआ भारतीय रुपया

Sawan Pehla Somwar 2026 | बाबा महाकाल की भस्म आरती और काशी में पुष्प वर्षा, देवघर में 100 किमी पैदल चलकर पहुंचे कांवड़िए

Delhi cyber crime: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार