पंजाब में दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखे जलाने की अमरिंदर सरकार ने दी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में लोगों को दिवाली और गुरुपर्व पर दो घंटे के लिए हरित पटाखे जलाने की अनुमति होगी। हालांकि मंडी गोविंदगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक में भारी गिरावट के चलते नौ-10 नवंबर की आधी रात से लेकर 30 नवम्बर-एक दिसंबर की मध्य रात्रि तक पूर्ण पाबंदी लगायी गयी है। इन आदेशों के अनुसार केवल हरित पटाखों को अनुमति होगी। ये आदेश कोविड-19 समस्या को और बिगड़ने से रोकने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा जारी किये निर्देशों तथा अन्य संबंधित विभिन्न न्यायिक आदेशों के अनुरूप हैं। 

प्रमुख खबरें

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में