Punjab: अमृतसर सतर्कता ब्यूरो के एसएसपी कदाचार के आरोप में निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

पंजाब सरकार ने सतर्कता ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी को गंभीर कदाचार और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। 26 दिसंबर को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, आदेश में अधिकारी की ओर से किए गए कदाचार की प्रकृति का खुलासा नहीं किया गया है।

इस बीच, एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि अधिकारी के खिलाफ एक आंतरिक शिकायत प्राप्त हुई थी और इसके जवाब में उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

बयान के अनुसार, लखबीर सिंह को उनके आधिकारिक अधिकार क्षेत्र से बाहर के मामलों में अनाधिकृत हस्तक्षेप के लिए निलंबित कर दिया गया है। बयान में बताया गया कि अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मानक प्रक्रियाओं के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। इसमें कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान सिंह सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बाहर नहीं जा सकते।

प्रमुख खबरें

Salman Khurshid ने की मांग, BRICS मंच पर सहयोगी देशों का भरोसा फिर से जीते केंद्र सरकार

MP High Court ने दमोह स्कूल Hijab Case में चार आरोपियों की FIR रद्द करने की याचिका खारिज की

दुबई और शारजाह में 3 अक्टूबर से शुरू होगा WCL, आमने-सामने होंगे क्रिकेट के लेजेंड्स

Palmistry: लचीले Thumb वाले होते हैं खुले दिल के और सीधा अंगूठा रखने वाले दिमाग के पक्के