पंजाब और कर्नाटक राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2021

पुणे, पंजाब और कर्नाटक ने शनिवार को 11वीं हॉकी इंडिया पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत दर्ज की। पहले क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने चंडीगढ को 2 . 1 से हराया। कप्तान रूपिंदर पाल सिंह ने 46वें और 53वें मिनट में गोल दागे जबकि अर्शदीप सिंह ने चंडीगढ के लिये 50वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने बंगाल को 3 . 2 से मात दी।बंगाल के लिये असलम लाकड़ा ने नौवें मिनट में ही गोल कर दिया।दूसरे क्वार्टर में कर्नाटक के लिये कप्तान मोहम्मद राहील ने 21वें और हरीश मुटागर ने 30वें मिनट में गोल किया। बंगाल के लिये अभिषेक प्रताप सिंह ने 40वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। कर्नाटक के एस दीक्षित पी ने 58वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर विजयी गोल करके टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलाई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup Super 8: अजेय Team India के Playing XI पर Ravi Shastri की बड़ी टिप्पणी, इस खिलाड़ी पर सस्पेंस

Pakistan vs New Zealand मैच बारिश में धुला, Super 8 में Semifinal का समीकरण हुआ बेहद रोमांचक

NASA के Artemis-2 Moon Mission को लगा बड़ा झटका, रॉकेट में आई खराबी के कारण लॉन्च टला

Nico O’Reilly के डबल धमाके से जीती Manchester City, Premier League की खिताबी दौड़ हुई रोमांचक