पंजाब ने बाल चिकित्सा उपचार प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समूह की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

चंडीगढ़। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि बाल रोग विशेषज्ञों का एक समूह राज्य के लिए उपचार प्रोटोकॉल तैयार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समूह में सरकारी मेडिकल कालेज, स्वास्थ्य विभाग एवं चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञ शामिल होंगे। सिंह ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों को कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित अगली लहर से निपटने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री तोमर के भांजा दामाद पर नर्स ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

ख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को निजी क्षेत्र में बाल चिकित्सा कोविड-19 स्तर -2 और स्तर -3 बिस्तरों की पहचान करने का निर्देश दिया, जिसमें विशेषज्ञ, जिला प्रशासन को बाल चिकित्सा प्रोटोकॉल और दवाओं पर सलाह देंगे। उन्होंने अधिकारियों से राज्य भर में आईसीयू, ऑक्सीजन क्षमता, बुनियादी ढांचे और मैन पावर बढ़ाने के अलावा, बच्चों की कोविड​​-19 जांच के लिए आरटी-पीसीआर मशीनों की संख्या में बढोत्तरी करने के लिये कहा। कुछ देशों में तीसरी लहर से होने वाली क्षति दूसरी लहर की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक होने के संकेतों के बीच मुख्यमंत्री ने उपकरणों और डॉक्टरों, विशेषज्ञों, नर्सों की भर्ती आदि के अलावा अन्य संबंधित निर्देश दिये।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर