Punjab Assembly: सदन ने चार साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को दसवें सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र चार साहिबजादों की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा ने बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी और माता गुजरी, बाबा जीवन सिंह, बाबा संगत सिंह और दीवान टोडरमल को भी याद किया।

विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये सर्वोच्च बलिदान समाज को अत्याचार के आगे कभी न झुकने और सिद्धांतों पर दृढ़ रहने की सीख देते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस को पूरी गरिमा और तैयारियों के साथ मनाया। राज्य विधानसभा में हुई चर्चा में भाग लेते हुए मान ने कहा कि साहिबजादों के महान बलिदानों का संपूर्ण मानवता के इतिहास में एक विशिष्ट स्थान है।

प्रमुख खबरें

भारत को इजाजत देने वाले तुम कौन? दोस्त रूस ने ट्रंप का दिमाग कर दिया ठंडा

TTV Dhinakaran का बड़ा दावा: Tamil Nadu में NDA बनाएगी सरकार, DMK के खिलाफ होगी Silent Revolution

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ

IPL 2026 से पहले सामने आया मैच फिक्सिंग का मामला, ICC ने इन दो लोगों पर लिया कड़ा एक्शन