राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में पंजाब ने हिमाचल को 1-0 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

जम्मू। पंजाब ने हरपाल सिंह के गोल की मदद से संतोष ट्राफी राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के उत्तर क्षेत्र क्वालीफायर्स में गुरुवार को कटरा में खेले गये मैच में हिमाचल प्रदेश को 1-0 से हराया। हरपाल ने यह महत्वपूर्ण गोल 37वें मिनट में पेनल्टी पर किया। यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत है।

दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद हिमाचल ने हालांकि उसे कड़ी टक्कर दी और बड़ी जीत हासिल नहीं करने दी। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच खेला गया मैच गोलरहित ड्रा छूटा। दिल्ली अपना आखिरी मैच कल उत्तराखंड से खेलेगा जबकि जम्मू कश्मीर का सामना चंडीगढ़ से होगा। ।

प्रमुख खबरें

विदेशी चंदे पर नियंत्रण और संतुलन की अपेक्षा

बुध-मंगल का Dashank Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career और Wealth में होगा बंपर इजाफा

Pakistan Independence Day पर Shehbaz Sharif की गीदड़ भभकी, भारत सही रास्ते पर नहीं आया तो सीधा जवाब दिया जाएगा

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn