पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, विकास और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, 27 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने के बाद कहा कि उन्होंने राज्य के विकास एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 35 मिनट की आमने-सामने की बैठक में उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने राज्य में कानून-व्यवस्था, मादक पदार्थ की समस्या और आपराधिक गिरोह जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वह पंजाब जाएंगे।’’ ढिल्लों ने जून में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

प्रधानमंत्री ने तब कानून व्यवस्था, कर्ज एवं भ्रष्टाचार को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा था।

प्रमुख खबरें

Ambedkarwadi बनने का दिखावा क्यों? Mayawati का विपक्ष पर निशाना, बोलीं: दिल-दिमाग साफ करो

गणेश चतुर्थी पर पहनें ये 3 एथनिक Kurta Sets, मिलेगा ग्रेसफुल लुक

पश्चिम बंगाल में 15000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू, सीएम ने Robotic Fire-Fighting System का किया ऐलान

Kharif 2026 फसल क्षति पर मिलेगी आर्थिक सहायता, Bihar में 31 अक्टूबर तक करें आवेदन