Punjab By-Election 2024 । सभी चार सीट पर AAP ने उतारे उम्मीदवार, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2024

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की चार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की यह सूची सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की। आप ने हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को गिद्दड़बाहा से मैदान में उतारा है। वह अगस्त में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मार्क्सवाद को बचाने में जुटे हैं Jeeva Pandu Gavit, 2014 में बनाया गया था विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर

गिद्दड़बाहा से कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लुधियाना लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चब्बेवाल, बाद में आप में शामिल हो गए थे। वह होशियारपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। डेरा बाबा नानक से कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर संसदीय सीट से निर्वाचित हुए और बरनाला से आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए। उपचुनाव के लिए मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल